13 सितंबर 2019 - 18:06
पूरी दुनिया में फैला है मादक पदार्थों का जाल, मादक पदार्थों से युद्ध में कौन देश है सबसे आगे?

ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, मादक पदार्थों के विरुद्ध युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर है और इस संबंध में उसने व्यापक कार्यवाहियां की हैं।

गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने बेश्किक में क़िरक़िज़िस्तान की मादक पदार्थ निरोधक संस्था के प्रमुख ज़ापोलेस्की ओलग से मुलाक़ात में इस बात पर बल देते हुए कि ईरान, अंतर्राष्ट्रीय मदद हासिल न करने के बावजूद मादक पदार्थों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखेगा और तेहरान विभिन्न मैदानों में मादक पदार्थों के विरुद्ध संघर्ष के लिए अपने समस्त अनुभवों को क़िरक़िज़स्तान को स्थानांतरित करने के लिए तैयार है।

श्री रहमानी फ़ज़ली ने अफ़ग़ानिस्तान में मादक पदार्थों की खेती और पैदावार की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी समस्त संसाधनों के साथ अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद हैं किन्तु इस देश में मादक पदार्थों की रोकथाम का प्रयास नहीं करते।

क़िरक़िज़िस्तान की मादक पदार्थ निरोधक संस्था के प्रमुख ज़ापोलेस्की ओलग ने इस मुलाक़ात में ईरान से मादक पदार्थों की रोकथाम में मदद करने की अपील की।

ईरान के गृहमंत्री ने इस मुलाक़ात से पहले आतंकवाद निरोधक विभाग का दौरा किया। ईरान के गृहमंत्री रहमानी फ़ज़ली क़िरक़िज़िस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए इस देश की राजधानी बेश्किक पहुंचे।